तेजी से उभरते भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को वर्ष के उदीयमान क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा. आईसीसी के वार्षिक पुरस्कारों में 21 वर्षीय ऋषभ पंत का चयन वोटिंग अकादमी ने किया. उन्हें अपने पदार्पण वर्ष (2018) में शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला. ऋषभ पंत इस दौरान इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने. इसके साथ ही उन्होंने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में विकेट के पीछे 11 कैच लपककर रिकॉर्ड की बराबरी की. वह ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने. ऋषभ पंत को विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह मिली है. पदार्पण वाले साल ही ये उपलब्धि हासिल करना वाकई बड़ी बात है. (एजेंसी इनपुट के साथ) ये भी पढ़ें- ICC Test Team of the Year : विराट कोहली को मिली कप्तानी, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी टीम में Congratulations to @RishabPant777, the ICC Men’s Emerging Cricketer of the Year 2018! br> He became the first Indian wicket-keeper to score a Test century in England, and equalled the record for the most catches taken in a Test, with 11 in Adelaide in December.#ICCAwards pic.twitter.com/s5yQBuwWlv — ICC (@ICC) January 22, 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment