भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (saina nehwal) मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में कैरोलिना मारिन से 16-21,13-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. शुक्रवार को 48 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले को 21-18, 23-21 से अपने नाम किया. इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों की जीत हार का रिकॉर्ड 8-4 से सायना के पक्ष में था. सायना दोनों गेमों में बड़े अंतर से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने दमदार वापसी की. सायना पहले गेम में एक समय 9-15 और दूसरे गेम में 14-18 से पिछड़ रहीं थी. हैदराबाद की 28 साल की इस खिलाड़ी ने 350,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट को 2017 में जीता था और 2011 में उपविजेता रहीं थी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment