कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोड और उनके बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों सुर्खियां बना दी है. दोनों के ब्रेकअप की खबर तब तेज हो गई जब हाल ही में सृष्टि रोड के बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि सृष्टि के इंस्टाग्राम पर मनीष संग कई तस्वीरें मौजूद हैं. इसके पीछे वजह रोहित सुचांती को माना जा रहा है. View this post on Instagram A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on Nov 30, 2018 at 8:57am PST जैसा कि शो में देखा गया कि कई बार सृष्टि ने शो में मनीष और अपने इंगेजमेंट की जिक्र किया था. वहीं रोहित सुचांती के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर आने के बाद सृष्टि और रोहित के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी. बताया जा रहा है कि सृष्टि की रोहित से बिग बॉस के घर अंदर और बाहर बढ़ती नजदीकियां की मनीष को पसंद नहीं आ रही हैं. बीते दिनों बिग बॉस 12 के फिनाले पर भी रोहित और सृष्टि के बीच खास बॉन्ड देखा गया था.इसके बाद करणवीर के घर पार्टी में भी रोहित और सृष्टि साथ नजर आये थे और अब मनीष के सृष्टि रोड को अनफॉलो करने से ये साफ हो रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.हालांकि जब भी सृष्टि से रोहित के साथ उनके रिश्ते के बारे में बात उठी तो उन्होंने इस रिश्ते को पूरी तरह से खारिज किया था और मनीष और उनके रिश्ते को लेकर इमोशनल दिखाई दी थी. वहीं हाल ही में मनीष ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर पर मुहर लगा दी थी. मनीष ने बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि इसके पीछे कोई तीसरा इंसान नहीं है. मनीष का कहना है कि, ‘मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हमारे बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी. वहीं रोहित ने कहा था कि, ‘हमारा रिश्ता किसी तीसरे शख्स की वजह से नहीं टूटा है. आप जो खबरें पढ़ रहे है वह गलत है. इस ब्रेकअप के पीछे रोहित सुचांती के साथ-साथ किसी भी लड़की या लड़के का कोई हाथ नहीं है. वहीं रोहित ने भी सृष्टि और मनीष के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ''आपने बिग बॉस शो देखा होगा. क्या आपको कभी ऐसा लगा कि मैंने अपनी हदें पार कीं. सृष्टि और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. जहां तक उनकी पर्सनल लाइफ की बात है, ये उनका फैसला है वो क्या चाहती हैं. वे एक सेंसिबल और स्मार्ट गर्ल हैं.'' वहीं रोहित ने सृष्टि के साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. रोहित कहते हैं कि सृष्टि ने उन्हें अपने और मनीष के बीच हुए विवाद के बारे में कुछ नहीं बताया है. बिग बॉस के बाद वे सिर्फ एक ही बार मिले हैं. वो भी न्यू ईयर पार्टी में. रोहित सुचांती के साथ अपने रिश्ते को लेकर पहली बार सृष्टि रोड ने तोड़ी चुप्पी अब सृष्टि रोड ने स्पॉटबॉय की एक खबर की हेडलाइंस को सर्कल करते हुए रिट्वीट किया और कैप्शन में लिखा कि 'हा हा हा लववर्ड्स।।।वाकई में ???? ये तो मेरे लिए भी खबर है। सृष्टि ने जिस तरह से ये रिएक्शन दिया है उससे ये इशारा देने की कोशिश कर रही हैं कि उनके और रोहित के अफेयर की खबरें महज अफवाह है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
On Wednesday, Uddhav Thackeray received a body blow when Maharashtra Speaker Rahul Narwekar held that the Eknath Shinde-led faction was the ...
-
Founder president of YSR Telangana Party and sister of Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy, YS Sharmila, will be joining the Con...
-
It almost sounds like a television show, but, in fact, it’s reality. As Jharkhand chief minister Hemant Soren prepares to appear before the...
No comments:
Post a Comment