व्हाइट हाउस पर टैंकरोधी रॉकेट से हमला करने की साजिश रचने वाले जॉर्जिया के एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बंदूक और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए जब वह अपनी कार बेचने गया तो धरा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमेरिका के अटॉर्नी ब्यूंग जे बीजे पाक ने बताया कि जॉर्जिया के क्यूमिंग के रहने वाले 21 साल के हाशेर जलाल ताहिब को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर तोप या विस्फोटक का इस्तेमाल कर अमेरिकी सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचाने या ध्वस्त करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि ताहिब ने अपने बचाव के लिए कोई वकील किया है या नहीं. इन आरोपों पर जवाब देने के लिए आरोपी की तरफ से कोई अटार्नी उपलब्ध नहीं था. कोर्ट में एफबीआई एजेंट द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, इस संबंध में मिली खुफिया जानकारी के बाद एक स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने मार्च में एफबीआई से इस बाबत संपर्क किया था, जिसने बताया था कि ताहिब नाम का एक व्यक्ति कट्टरपंथी बन गया है, उसने अपना नाम बदल लिया है और विदेश यात्रा पर जाने की योजना बनाई है. हलफनामे में कहा गया है कि ताहिब ने अक्टूबर में एफबीआई के एक सूत्र को बताया था कि उसने हिज्र के लिए विदेश जाने की योजना बनाई है. ये भी पढ़ें: कुछ शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार दोबारा खोलने की दी इजाजत ये भी पढ़ें: Budget 2019: GST वसूली में लक्ष्य से पिछड़ी सरकार, वित्तीय घाटे की कैसे होगी भरपाई?
Friday, 18 January 2019
व्हाइट हाउस पर हमले की रच रहा था साजिश, FBI ने किया गिरफ्तार

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment