नागेश्वर राव को CBI की कमान सौंपने के खिलाफ याचिका की सुनवाई नहीं करेंगे CJI रंजन गोगोई - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Monday, 21 January 2019

नागेश्वर राव को CBI की कमान सौंपने के खिलाफ याचिका की सुनवाई नहीं करेंगे CJI रंजन गोगोई

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने एम.नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. सीजेआई ने कहा कि वो याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि वो अगले सीबीआई निदेशक का चयन करने वाली समिति बैठक का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा कि इस याचिका पर अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी. CJI Ranjan Gogoi said that he is a member of the Selection Committee to pick new CBI Director. The plea will now be heard on January 24 by another bench. https://t.co/QO9B8Q8nUn — ANI (@ANI) January 21, 2019 सीजेआई गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की एक पीठ सोमवार को एम.नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘कॉमन कॉज’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. बता दें कि प्रधानमंत्री, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का नेता और सीजेआई या उनका नामित सुप्रीम कोर्ट का कोई जज इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हिस्सा होते हैं. (भाषा से इनपुट)

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages