उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हो चुका है. लेकिन गठबंधन हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और बीएसपी-एसपी के नेताओं ने विवादित बयान देने शुरू कर दिए हैं. बीएसपी के नेता विजय यादव ने कहा है कि बीजेपी वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे. मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि इन बीजेपी वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे. घबराने की जरूरत नहीं है. आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गए. #WATCH BSP leader Vijay Yadav in Moradabad: Inn BJP waalon ko toh dauda dauda kar maarenge. Ghabrane ki zaroorat nahi hai. Aaj inhe nani yaad aagai hogi, mari hui nani, ki SP-BSP ek hogaye. (Note: Strong language) (15.01.2019) pic.twitter.com/Y5jkzB0Hs0 — ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2019 इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक हरीओम यादव ने इस गठबंधन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे. उन्होंने कहा था कि कहा फिरोजाबाद में एसपी-बीएसपी का गठबंधन नहीं चलेगा. यहां ये गठबंधन तभी तक चल सकता है, जब तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्षजी 'बहनजी' की हां में हां मिलाते रहेंगे और घुटने टेकते रहेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले 1993 में भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था. उस वक्त भी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन बीजेपी को रोकने के लिए हुआ था. ये गठबंधन समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के बीच हुआ था. लेकिन दो साल बाद ही 'गेस्ट हाउस' कांड हुआ और ये गठबंधन टूट गया. एसपी-बीएसपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बीएसपी ने गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था. अब एक बार फिर बीजेपी को रोकने के लिए एसपी-बीएसपी एक साथ आए हैं. लेकिन देखना ये होगा कि इनका गठबंधन कितने दिन तक चल पाएगा. इस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment