ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को उनकी ब्रेक्जिट डील पर बड़ा झटका मिला है. इस डील को ब्रिटेन की संसद ने वोटों के बड़े अंतर से खारिज कर दिया है. अब मे की सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव आ सकता है. टेरीजा मे के ब्रेक्जिट को पास कराने की उनकी अंतिम कोशिश भी असफल रही है. मंगलवार को संसद में शाम लगभग साढ़े सात बजे के करीब इस डील पर सांसदों के वोटों की घोषणा की गई. मे के इस डील पर संसद के 432 सांसदों में से बस 202 सांसदों ने समर्थन दिया. ब्रिटेन में संसदीय लोकतंत्र की शुरुआत के बाद किसी भी प्रधानमंत्री की ये हार सबसे बड़ी है. हालांकि, ब्रेक्जिट डील पर टेरीजा मे की हार पक्की ही थी लेकिन किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतने बड़े स्तर पर खिलाफ में वोट मिलेंगे. अब मे की पहले से ही कमजोर सरकार के गिरने का खतरा भी सामने आ गया है. इस डील पर इतना बड़ा झटका मिलने के बाद अब विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास मत का प्रस्ताव भी दिया है. अब संसद बुधवार को उनके इस प्रस्ताव पर वोट करेगी. अगर ये प्रस्ताव पेश हो जाता है तो टेरीजा मे की सरकार को 14 दिनों में इन नतीजों को बदलना होगा या ब्रिटेन को नेशनल इलेक्शन का सामना करना होगा. बता दें कि लगभग दो सालों तक चले ब्रेक्जिट के बहस के बाद पिछले नवंबर में ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से निकलने पर सहमित बनी थी. इस पर दिसंबर में हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग होनी थी लेकिन सरकार को हार का डर था, जिसके चलते वोटिंग टाल दी गई. तबसे मे बार-बार सफाई देती रहीं कि वो सांसदों को अपने डील के समर्थन में ले आएंगी लेकिन आखिरकार इस वोटिंग में उनकी भारी हार हुई है. हालांकि, मे को ये हार जरूर मिली है लेकिन अगर सबकुछ ठीक रहा और अगले दो महीनों में कुछ नहीं बदला तो भी ब्रिटेन मार्च में यूरोपियन यूनियन से निकल जाएगा क्योंकि ब्रिटेन के यूनियन से निकलने यानी ब्रेक्जिट के लिए 29 मार्च की तारिख निर्धारित की गई है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment