करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में चर्चा ने आए क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को लेकर अब महिलाएं खुलकर बात कर रही हैं. ऐसे में क्रिकेटर हार्दिक की एक्स गर्लफ्रेंड से जब एक इवेंट के दौरान हार्दिक से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने हार्दिक को पहचानने से इंकार कर दिया है. ईशा गुप्ता ने कहा '' वे कौन हैं ? तुम्हे किसने बताया की वो मेरा दोस्त है? '' ईशा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि '' पहली बात तो यह है कि महिलाओं की तुलना पुरुषों से नहीं करनी चाहिए. हम हर जगह बहुत अच्छा कर रही हैं. मैं ये नहीं चाहती की किसी भी पुरुष को बुरा लगे.'' ईशा ने आगे कहा ''हम महिलाएं हर महीने पांच दिनों तक पीरियड्स परेशान होते हैं और फिर भी हम डांस करते हैं, ऑफिस जाते हैं और बच्चों को संभालते हैं. क्या आप (पुरुष) ये सभी चीजें कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि महिलाओं की नेचुरल स्ट्रक्चर पुरुषों के बराबर नहीं है लेकिन महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. [ यह भी पढ़ें: Fake Pictures: ऋतिक रोशन ने इन तस्वीरों में खुद को बुलाया झूठा, जानिए आखिर क्यों ] क्या है पूरा मामला हार्दिक पांड्या ने टीवी शो कॉफी विद करण में निजी जिंदगी को लेकर बातें की जो काफी अपत्तिजनक थीं. खासकर महिलाओं को लेकर. उन्होंने कहा कि वह लड़कियों से बात करने से ज्यादा उन्हें देखना पसंद करते हैं. साथ बैठे केएल राहुल कई बार बात को संभालते नजर आए लेकिन पांड्या रुके नहीं. लोगों ने पांड्या को गैरमजिम्मेदार और औरतों की इज्जत ना करने वाला इंसान बताया है. जिसके बाद से उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया है. वो ऑस्ट्रेलिया में हो रही सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment