पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा है कि वह सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. कोहली के फिलहाल 39 वनडे शतक हैं और वह तेंदुलकर के 49 शतकों से दस शतक दूर हैं. एक समाचार चैनल पर जहीर ने कहा कि एक बल्लेबाज का आकलन करते समय उसका दौर, हालात और विरोधी टीमों को नहीं भूलना चाहिए. अब्बास ने कहा,‘इस समय विराट सर्वश्रेष्ठ है. वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के पास कई उम्दा बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा के स्ट्रोक्स देखने में मजा आता है. भारतीय बल्लेबाजों के पास हर तरह के स्ट्रोक्स हैं.’ ये भी पढ़ें- India vs New Zealand: कितनी शिद्दत से हार्दिक पांड्या को याद कर रहे हैं कप्तान कोहली! उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज अजहर अली और असद शफीक अभी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं. उन्होंने कहा, ‘वे हमारे खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं लेकिन अभी वे उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं कि उन पर गर्व किया जा सके. भारत इस समय शीर्ष टीम है. आईपीएल के बाद उनका स्तर काफी बेहतर हुआ है क्योंकि वे अपने खिलाड़ियों को कहीं और जाकर खेलने की इजाजत नहीं देते. भारतीय खिलाड़ियों को जबर्दस्त आर्थिक सुरक्षा मिली हुई है.’ ये भी पढ़ें- India vs New Zealand 1st ODI: क्या न्यूजीलैंड में भी दौड़ेगा भारत की जीत का घोड़ा!
Wednesday, 23 January 2019
कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तोड़ देंगे तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड : जहीर अब्बास

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment