कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. लेकिन एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कंगना ने बॉलीवुड के तीनों खान के बारे में कई खुलासे किए हैं. एक तरह से आप कह सकते हैं किं कंगना ने अब तीनों खान को लेकर यू-टर्न मारा है. कंगना ने तीनों खान को लेकर कही बातें हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट पर कंगना ने बॉलीवुड के तीनों खान के बारे में बोलते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि, ‘मैं पहली बार प्रसून सर के साथ काम कर रही हूं. मैं सिर्फ इस फिल्म तक सीमित नहीं रहना चाहती. मुझे उनके साथ और भी काम करना है. सलमान खान दोस्त हैं और मैं उनके साथ भी स्क्रीन शेयर करना पसंद करूंगी. मुझे उनके साथ बतौर एक्टर या डायरेक्टर बनकर काम करने का मौका मिला तो मैं बतौर एक्टर या डायरेक्टर उनके साथ काम करूंगी.’ तीनों खान के साथ काम न करने की कही थी बात आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, करण जौहर के चैट शो के दौरान बात करते हुए कंगना ने बेबाकी से कहा था कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ वो स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती हैं. उस दौरान कंगना ने कहा था कि, ‘इनके साथ काम करने में कोई फायदा नहीं है.’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment