श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर तो करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के डेब्यू को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. लेकिन बड़े पर्दे पर आने से पहले खुशी चोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं और वो भी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ. ‘Vogue BFF’ शो में आएंगी नजर श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर जल्द ही नेहा धूपिया के चैट शो ‘Vogue BFF’ में साथ में नजर आएंगी. डीएनए में छपी रिपोर्ट की मानें तो नेहा इस साल अपने शो में इन बहनों को बतौर मेहमान बुलाना चाहती हैं. जिस तरह इस शो के पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण नजर आई थीं. उस शो में अनीशा ने दीपिका के कई सीक्रेट सबके सामने खोल दिए थे, जिसके बारे में शायद ही इससे पहले किसी को पता हो. View this post on Instagram Just an example of how most of my childhood consisted of being bullied by you.... I still love u though, more than you’ll ever be able to imagine. #hbd A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Nov 4, 2018 at 11:21am PST 21 जनवरी को होगा शो शूट आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस शो के प्रीमियर एपिसोड पर नजर आएंगी और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसके लिए सोमवार 21 जनवरी को इस शो की शूटिंग की जाएगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment