अक्षय कुमार के लिए तो जैसे हर साल ही बेहतरीन होता है क्योंकि एक से बढ़कर एक फिल्में इस वक्त उनकी झोली में हैं. साल 2019 में कई सारी फिल्में अक्षय की आने वाली हैं लेकिन इन सबके अलावा भी अक्षय के हाथ एक और फिल्म आई है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहेगा. अक्षय के हाथ लगी एक और फिल्म अक्षय कुमार आजकल काफी सुर्खियों में हैं. आए दिन कोई न कोई खबर उनसे जुड़ी हुई सामने आ ही जाती है. अब उनसे जुड़ी ये खबर सामने आ रही है कि उन्होंने एक हॉरर कॉमेडी फिल्म साइन की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने तमिल में बनी धमाकेदार फिल्म ‘कंचना’ की रीमेक साइन की है. अक्षय ने इससे पहले ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्म की थी, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. मुंबई मिरर की रिपोर्ट पर गौर करें तो ये फिल्म रीमेक नहीं है बल्कि इसकी कहानी मुनि और कंचना जैसी फिल्मों की तरह होने वाली है. सुनने में आ रहा है कि फिल्म की टीम पिछले 6 महीने से स्क्रिप्ट पर काम कर रही है. अप्रैल से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इसी साल अप्रैल महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. इस फिल्म को 60 से 70 दिनों के बीच ही पूरा कर लिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment