करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में जाकर विवादास्पद बयानबाजी करने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को अब अपने बुरे वक्त का अहसास हो चला है. इस शो में महिलाओं के लेकिर अभद्र टिप्पणी करने वाले पांड्या को बीसीसीआई ने सस्पेंड के करके उनके खिलाफ जांच तो बिठा ही दी है साथ ही अब सामाजिक रूप से भी पांड्या को शायद अपना बद्जुबानी का अहसास हो चला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही वापस बुलाए गए पांड्या जब से भारत लौटे हैं तब से ना तो वह घर से बाहर निकले हैं और ना फोन पर किसी से बात कर रहे हैं. समाचार पत्र मिड डे के मुताबिक हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया से वापसी के बाद से ही हार्दिक ने अपने घर से बाहर एक कदम भी नहीं निकाला है. यही नहीं गुजरात के शहर बड़ौदा में मकर संक्रांति का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन हार्दिक ने यह त्यौहार भी नहीं मनाया है. उनके पिता का कहना है कि हार्दिक ने पूरे दिन एडिलेड मे खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला टीवी पर देखा. उनके पिता के मुताबिक हार्दिक को संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का बड़ा शौक है लेकिन इस बार विवाद के चलते इस बार वह पतंगबाजी भी नहीं कर सके हैं. पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ बीसीसाआई ने जांच शुरू कर दी और बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी ने फोन पर उनसे बात भी की है. दोने ही खिलाड़ी अभी निलंबित है और इनका भविष्य डांवाडोल दिखाई दे रहा है.
Thursday, 17 January 2019
ना घर से बाहर कदम रख रहे हैं, ना किसी का फोन रिसीव कर रहे हैं हार्दिक पांड्या!

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
1983 वर्ल्ड कप पर बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है जिसे कबीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं
No comments:
Post a Comment