बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अली अब्बास जफर अपना जन्मदिन मना रहे हैं. बीती रात ही अली ने अपने जन्मदिन का पार्टी का आयोजन मुंबई के सोहो हाउस में किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की लेकिन इस पार्टी में रौनक लेकर आए सलमान खान और कैटरीना कैफ. अली अब्बास ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन अली अब्बास जफर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन इस शूटिंग से समय निकालकर अली अब्बास जफर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. बीती रात मुंबई स्थित सोहो हाउस में सलमान खान और कैटरीना कैफ समेत कई सितारों ने शिरकत की. ‘भारत’ के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अली के जन्मदिन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सामने आए इस वीडियो में अली अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. कैटरीना, अली को केक खिला रही हैं वहीं, सलमान उन्हें देखकर काफी मुस्कुरा रहे हैं. #HappyBirthday #Celebrating @aliabbaszafar @beingsalmankhan #katrinakaif @whosunilgrover pic.twitter.com/Rwn6uXG88B — Atul Agnihotri (@atulreellife) January 18, 2019 कई सितारे हुए इस पार्टी में शामिल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अली अब्बास जफर की इस पार्टी में जैकी श्रॉफ से लेकर तब्बू, सुनील ग्रोवर और दिशा पटानी ने भी शिरकत की. इनके अलावा भूमि पेडनेकर, अल्वीरा अग्निहोत्री और इसाबेल कैफ भी इस पार्टी में नजर आईं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment