चांद पर भेजे गए चीन के रोवर पर कपास के बीज के अंकुरित होने के बाद पहली बार हमारी दुनिया से बाहर चांद पर कोई पौधा पनप रहा है. वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चोंगकिंग विश्वविद्यालय के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट से जारी तस्वीरों की श्रृंखला के मुताबिक, Chang’e 4 के इस महीने चंद्रमा पर उतरने के बाद यह अंकुर एक कनस्तर के भीतर मौजूद जालीनुमा ढांचे से पनपा है. प्रयोग के डिजाइन की अगुवाई करने वाले शाइ गेंगशिन ने कहा, 'यह पहला मौका है जब इनसान ने चंद्रमा की सतह पर जीवविज्ञान में पौधे के विकास के लिए प्रयोग किए.' अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति बनने की चीन की महत्वाकांक्षा बढ़ाते हुए Chang’e 4 तीन जनवरी को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्षयान बन गया. चोंगकिंग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वायु, जल और मिट्टी युक्त 18 सेंटीमीटर का एक बाल्टीनुमा डिब्बा भेजा था. इसके भीतर कपास, आलू एवं सरसों प्रजाति के एक एक पौधे के बीज के साथ-साथ फ्रूट फ्लाई के अंडे एवं ईस्ट भेजे गए. विश्वविद्यालय ने बताया कि अंतरिक्षयान से भेजी गई तस्वीरों में देखा गया कि कपास के अंकुर बढ़िया से विकसित हो रहे हैं. लेकिन अब तक अन्य पौधों के बीजों के अंकुरित होने की खबर नहीं है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment