बालेंदु द्विवेदी की पहली उपन्यास ‘मदारीपुर जंक्शन' की हिंदी साहित्य में धूम मची हुई है. जहां इस उपन्यास को पिछले साल दिग्गज लेखिका तसलीमा नसरीन ने रिलीज किया था. इस उपन्यास के लिए अब बालेंदु द्विवेदी को अमृतलाल नागर अवॉर्ड से नवाजा गया है. उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री राम नाइक ने 30 दिसंबर को ये सम्मान बालेंदु द्विवेदी को दिया. बालेंदु द्विवेदी द्वारा लिखित 'मदारीपुर जंक्शन' उपन्यास उत्तर प्रदेश में अभी भी जाति व्यवस्था पर आधारित एक सामाजिक-राजनीतिक व्यंग्य है. उपन्यास को पाठकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है और साहित्य की दुनिया से भी सकारात्मक समीक्षा मिली है. [ यह भी पढ़ें: Bombairiya Movie Review: कॉमेडी से भरपूर है रवि किशन, राधिका आप्टे की फिल्म 'बॉम्बेरिया' ] 'मदारीपुर जंक्शन' की आपार सफलता के बाद बालेंदु द्विवेदी अब 'फुर्सत गंज' लिखने की तैयारी में हैं. इस उपन्यास की कहानी इलाहाबाद से जुड़ी होगी जहां लेखक ने अपनी जिंदगी के शुरूआती साल बिताए थे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
1983 वर्ल्ड कप पर बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है जिसे कबीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं
No comments:
Post a Comment