बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एक्टर कादर खान को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है. लेकिन दुख की बात यह है कि ये सम्मान अब वो अपने हाथों से स्वीकार नहीं कर पाएंगे. जी हां कादर खान का निधन लंबी बीमारी के चलते 31 दिसंबर को कनाडा में हुआ था, कादर हिंदी फिल्म जगत के बहुत बड़े नाम थे. जिन्होंने कुल 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और सिनेमा में कमाल के स्क्रीनप्ले लिखे. जहां अब उनकी मौत के बाद सरकार ने उन्हें मरणोपरांत ये पुरस्कार देने की बात कही है. इस घोषणा के बाद उनके बेटे सरफराज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि '' अच्छा होता अगर मेरे पिता इसे स्वीकार करने के लिए आसपास होते. लेकिन अगर भगवान किसी इंसान से खुश है, तो वे उसे उसके हिस्से की इज्जत देने का तरीका निकाल लेते हैं, उनके इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद भी.'' सरफाज मानते हैं कि उनके पिता को यह पुरस्कार मिलने में देरी हुई है. [ यह भी पढ़ें: Juicy Link Up: इस राजनेता के पोते के इश्क में दीवानी थीं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, पढ़ें ] कादर खान बॉलीवुड के उन सितारों में से थे जिसके साथ भी उनका नाम जुड़ा वो सुपरस्टार बना. इस लिस्ट में सबसे ऊपर गोविंदा का नाम आता है. इसके बाद अनिल कपूर , अमिताभ बच्चन, ऐसे बहुत से सितारे हैं. लेकिन कादर खान के बेटे सरफराज का कहना है कि इस इंडस्ट्री ने उनके पिता को पूरी तरह से नजरअदाज किया है. जहां पिता की मौत के बाद किसी भी सितारे के फोन तक नहीं आया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Kalamassery Assembly Election 2021 | A UDF stronghold, Kalamassery is an industrial hub in Ernakulam district. The Kalamassery Assembly con...
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
Former Rajasthan deputy chief minister Sachin Pilot refuted the claims made by BJP leader Rita Bahuguna Joshi that she spoke to him about jo...
No comments:
Post a Comment