मध्यप्रदेश के मंदसौर में गुरुवार को बीजेपी नेता पी बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि पीड़ित के बेटे ने खुद एफआईआर में आरोपी का नाम दर्ज कराया है. इस मामले की कोई बड़ी जांच कराने की जरूरत नहीं है, दो चश्मदीद गवाह मौजूद हैं. किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और खासतौर पर जब वो किसी पार्टी से जुड़ा हो और वो उसका आंतरिक मामला हो. MP CM Kamal Nath on BJP leader P Bandhwar shot dead y'day in Mandsaur: Son of victim himself registered name of the accused in FIR. There's no need for a big investigation, there are 2 eyewitnesses.Death should not be politicized especially when it's an internal matter of a party pic.twitter.com/HGArqN8idv — ANI (@ANI) January 18, 2019 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना की निंदा की. उन्होंने इस मामले में सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. शिवराज ने इंदौर में हुए बिल्डर संदीप अग्रवाल की हत्या का भी जिक्र करते हुए मांग की है कि प्रह्लाद बंधवार की हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए. साथ ही संदीप अग्रवाल के हत्यारोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए. मंदसौर नगर निगम के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की नई आबादी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार ने गणपति चौराहे के पास प्रहलाद को शाम 7.10 बजे गोली मारी. गोली बीजेपी नेता के सिर में लगी और उनकी मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लग गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद अस्पताल के बाहर जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा होने लगी. पुलिस ने शहर के बाहर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी कर दी है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment