सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में लगातार बिजी हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले से ही फिल्म को लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आ ही रही है. आज से महज 4 दिन बाद फिल्म का एक नया टीजर रिलीज होने वाला है लेकिन उससे पहले एक और जानकारी सामने आ रही है. एक और एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है. दरअसल, फिल्म में ब्रिजेन्द्र काला की एंट्री हुई है, जो कि सलमान खान की गैंग में नजर आएंगे. वो अबूधाबी में काम करते हैं. अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिजेन्द्र काला ने एक एजेंसी को बताया है कि अबू धाबी की एक फैक्ट्री में एक गैंग काम करेगी. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे मैं और सलमान पैसों के लिए जिंदगी में स्ट्रगल करते हैं. इस गैंग में सुनील ग्रोवर को मिलाकर कुल 5 से 6 लोग होंगे. मेरे कई सीन सलमान के साथ ही हैं. ये एक अहम फिल्म है और हर एक किरदार को काफी शानदार तरीके से लिखा गया है. ईद के मौके पर होगी फिल्म रिलीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. ये फिल्म साउथ कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की ऑफिशियली रीमेक है. इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
On Wednesday, Uddhav Thackeray received a body blow when Maharashtra Speaker Rahul Narwekar held that the Eknath Shinde-led faction was the ...
-
Founder president of YSR Telangana Party and sister of Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy, YS Sharmila, will be joining the Con...
-
It almost sounds like a television show, but, in fact, it’s reality. As Jharkhand chief minister Hemant Soren prepares to appear before the...
No comments:
Post a Comment