कनाडा के स्टार खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने सोमवार को मेलबर्न में दमदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जर्मनी के चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी कनाडा के राओनिच ने 6-1, 6-1, 7-6 से हराया. एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे सेट के दौरान इतने हताश हो गए थे कि उन्होंने कई बार कोर्ट पर अपना रैकेट पटक कर खीज निकाली. अब 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच का सामना क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच या फ्रांस के लुकास पाउले से होगा. रॉड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले को जीतने के लिए राओनिक ने लगभग दो घंटे का समय लिया. ये भी पढ़ें- Australian open 2019: अपनी ही 'चाल' में फंसी शारापोवा, लोगों ने कहा-धोखेबाज राओनिक मैच की शुरुआत से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पहले दो सेट में ज्वेरेव को बिल्कुल भी टिकने नहीं दिया और फोर हैंड का सही उपयोग करते हुए बढ़त बना ली. तीसरे सेट में जर्मन खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की और सेट टाई-ब्रेकर में गया लेकिन यहां भी राओनिक ने 7-5 से जीत दर्ज की. कनाडा के खिलाड़ी ने इस मैच में 15 एस लगाए और 45 विनर दागे जबकि ज्वेरेव ने केवल छह एस और 21 विनर लगाए.
Monday, 21 January 2019
Australian open 2019 : ज्वेरेव ने रैकेट पर निकाली हार की खीज, राओनिच क्वार्टर फाइनल में
कनाडा के स्टार खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने सोमवार को मेलबर्न में दमदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जर्मनी के चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी कनाडा के राओनिच ने 6-1, 6-1, 7-6 से हराया. एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे सेट के दौरान इतने हताश हो गए थे कि उन्होंने कई बार कोर्ट पर अपना रैकेट पटक कर खीज निकाली. अब 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच का सामना क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच या फ्रांस के लुकास पाउले से होगा. रॉड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले को जीतने के लिए राओनिक ने लगभग दो घंटे का समय लिया. ये भी पढ़ें- Australian open 2019: अपनी ही 'चाल' में फंसी शारापोवा, लोगों ने कहा-धोखेबाज राओनिक मैच की शुरुआत से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पहले दो सेट में ज्वेरेव को बिल्कुल भी टिकने नहीं दिया और फोर हैंड का सही उपयोग करते हुए बढ़त बना ली. तीसरे सेट में जर्मन खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की और सेट टाई-ब्रेकर में गया लेकिन यहां भी राओनिक ने 7-5 से जीत दर्ज की. कनाडा के खिलाड़ी ने इस मैच में 15 एस लगाए और 45 विनर दागे जबकि ज्वेरेव ने केवल छह एस और 21 विनर लगाए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
1983 वर्ल्ड कप पर बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है जिसे कबीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं
No comments:
Post a Comment