दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है. जोकोविच ने कनाडाई खिलाड़ी को 6-3, 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी. जोकोविच कोर्ट पर मौजूद हो और पूरा स्टेडियम तालियों से न गूंजे, शायद ऐसा संभव नहीं है, लेकिन इस बार तालियां उनकी जीत के लिए बल्कि बिना मतलब खर्च हो रही बिजली का विरोध करने के लिए बजी. दरअसल जब जोकोविच ने डेनिस पर दो सेट की बढ़त बना ली थी. इसके बाद कोर्ट की लाइट्स ऑन हो गई. जिससे 14 बार के ग्रैंडस्लेम खिलाड़ी जोकोविच नाराज हो गए. उनका कहना था कि प्राकृतिक रोशनी भरपूर है. इसके बाद जोकोविच कुर्सी अंपायर से इसके बारे में पूछा. हालांकि इसके बाद जोकोविच वापस लौटे आए और जीत दर्ज की. लेकिन मैच के बाद जिम कूरियर ने जब उनसे लाइट्स के बारे में पूछा तो जोकोविच ने कहा क्या आप हकीकत में जानना चाहते हैं. इसके बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि शाम 5 बजे करीब यहां लाइट्स ऑन करने का कोई मतलब नहीं है. इसके बाद फैंस ने ताली बजाकर जोकोविच की सराहना. इस पर जोकोविच ने दर्शकों से पूछा कि आप लोगों ने गेंदों को अच्छी तरह से देखा. जिस पर प्रशंसकों ने एक स्वर में जवाब दिया हां. इसके जोकोविच ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने भी उन्हें अच्छी तरह से देखा .
Saturday, 19 January 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
सब टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल निभाकर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी के शो में गैरमौजूदगी से फैंस क...
No comments:
Post a Comment