रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म ‘एबीसीडी 3’ को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. बीते दिनों इस फिल्म से कैटरीना कैफ ने अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया था. हालांकि, कुछ ही दिनों में दूसरी हीरोइन भी फिल्म के लिए साइन कर ली गई. लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत-पाक का दिखेगा फेस-ऑफ बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि ‘एबीसीडी 3’ के आखिर में दर्शकों को पाकिस्तान और भारत के बीच जबरदस्त डांस फेस-ऑफ देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक अदाकारा पाकिस्तानी डांसर बनेगी और उसी डांस कंपटीशन में हिस्सा लेंगी, जहां वरुण धवन अपनी टीम को लेकर जाएंगे. दोनों टीमें कई सारी टीमों के साथ भिड़ेंगी और आखिर में एक-दूसरे से टकराएंगी. फिल्म के आखिर में वरुण धवन को रीप्रेजेंट करेंगे और अदाकारा पाकिस्तान को रीप्रेजेंट करेंगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलेगा. छोटे बालों में नजर आएंगे वरुण धवन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म में वरुण धवन छोटे बालों में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें अपने लुक को बदलना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिम हकीम इस फिल्म के लिए वरुण धवन को फाइनल लुक देंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
Assembly Election जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने CRPF के काफिले पर IED ब्लास्ट किया जिसमें एक जवान जख्मी भी हुआ है
No comments:
Post a Comment