आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है. यहां आप विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बलदेव सिंह पंजाब की जैतो सीट से विधायक हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है. लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक उनका स्वीकार नहीं किया गया है. Punjab: Aam Aadmi Party (AAP) MLA from Jaito, Master Baldev resigns from the party. More details awaited. pic.twitter.com/30vPOAZEKK — ANI (@ANI) January 16, 2019 बताया जा रहा है कि बलदेव सिंह सुखपाल सिंह खैरा के करीबी हैं. आपको बता दें कि खैरा ने कुछ दिन पहले ही पार्टी छोड़ी थी. उन्होंने आरोप लगाए थे कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद जिस मकसद से पार्टी का गठन किया गया था, यह उस विचारधारा और सिद्धांत से पूरी तरह भटक गई है. खैरा और पार्टी के एक अन्य बागी विधायक कंवर संधू को पिछले साल नवंबर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित भी कर दिया गया था. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रह चुके और दिसंबर 2015 में कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले खैरा ने केजरीवाल को अपना इस्तीफा देने के दो दिन बाद ही नई पार्टी का ऐलान कर दिया था. नई पार्टी का नाम पंजाबी एकता पार्टी रखा गया और यह पूरी तरह पंजाब केंद्रित और क्षेत्रीय दल होगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment