अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा का गुरुवार को जन्मदिन था. सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों के ढेर लग गए. इन बधाइयों के ढेर में एक शख्स की बधाई जमकर वायरल हो रही है. ये शख्स कोई और नहीं, मिशेल के पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं. ओबामा ने मिशेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुरानी फोटो पोस्ट की है. फोटो साल 1990 के समय की है, जब ओबामा और मिशेल ने सगाई की थी. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ओबामा ने लिखा, मुझे तभी पता था और मैं अब भी इसे लेकर आश्वस्त हूं, तुम्हारे जैसा दूसरा कोई नहीं है, मिशेल ओबामा. हैप्पी बर्थडे! I knew it way back then and I’m absolutely convinced of it today — you’re one of a kind, @MichelleObama. Happy Birthday! pic.twitter.com/ejqm0uC9J4 — Barack Obama (@BarackObama) January 17, 2019 ओबामा की यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो गई है. इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट पर अब तक 4.5 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं. वहीं ट्विटर पर यह मिलियन में है. ओबामा के ट्वीट का जवाब देते हुए मिशेल ने भी एक थैंक्यू ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में मिशेल ने लिखा, मैं तुमसे भी उतना ही प्यार करती हूं. मैं अपने आपको काफी लकी समझती हूं. मेरे पार्टनर, मेरी बेटियों, और जिंदगी में आए हर वो अकल्पनीय मोड़ को पीछे मुड़कर देखना सुखद है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में क्या होगा! Thank you all so much for the birthday love—I love you all right back! Feeling so incredibly thankful for my South Side roots, my soul-affirming partner and daughters, and every unimaginable twist and turn over these 55 years. Can’t wait to see what becomes of the next one! https://t.co/XPiPpFY4HT — Michelle Obama (@MichelleObama) January 17, 2019 ट्विटर पर लोग मिशेल को बधाई देते हुए जमकर ओबामा के पोस्ट को शेयर कर रहे हैं. ओबामा और मिशेल साल 1980 में शिकागो लॉ फर्म में मिले थे. फिर साल 1992 में उन्होंने शादी कर ली.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment