मॉब लिंचिंग के 👤 आरोपियों को माला 🎉 पहनाकर फंसे 🤜 केन्द्रीय मंत्री सिन्हा - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Saturday, 7 July 2018

demo-image

मॉब लिंचिंग के 👤 आरोपियों को माला 🎉 पहनाकर फंसे 🤜 केन्द्रीय मंत्री सिन्हा

पिछले साल झारखंड के रामगढ़ में बीफ ले जाने के शक में एक मीट व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों की आजीवन कारावास की सजा पर रांची हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा उनका स्वागत करने का मामला उनको भारी पड़ता नजर आ रहा है। उनके खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर मंत्री सिन्हा को सफाई देनी पड़ी है।
IMG-20180707-WA0010


मंत्री द्वारा आरोपियों को माला पहनाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद सिन्हा ने कहा कि मेरा न्यायिक व्यवस्था और कानून में पूरा विश्वास है। मैं कानून के दायरे में रहकर काम कर रहा हूं। जो निर्दोष हैं वह बच जाएंगे और जो दोषी हैं उन्हें कानून के हिसाब से सजा दी जाएगी। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। मैं एक जनता का प्रतिनिधि हूं और एक मंत्री हूं।

मंत्री के इस कदम पर भड़के झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है और सिन्हा को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ऐसा नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह से निंदनीय है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी तुम्हारा पूर्व छात्र जयंत सिन्हा भारत में गाय का मीट ले जाने के आरोप में मारे जाने वाले शख्स के आरोपियों को बधाई दे रहे हैं। क्या हार्वर्ड इसके साथ है?

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages