धनबाद नगर निगम में दिखा भूत, अब भूत भागने के लिए धनबाद नगर निगम महामृत्युंजय यज्ञ कराने की तैयारी - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Saturday, 14 July 2018

धनबाद नगर निगम में दिखा भूत, अब भूत भागने के लिए धनबाद नगर निगम महामृत्युंजय यज्ञ कराने की तैयारी

जी हां, इन दिनों में निगम में क्या है... कोई नहीं जानता। पर... कोई है, यह सब कह रहे हैं। दरअसल, निगम में एक भूत के देखे जाने की चर्चा है। इस भूत की तस्वीर निगम के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी कही जा रही है। शुक्रवार को कथित भूत की तस्वीर भी जारी की गई। तस्वीर के संबंध में कहा गया कि एक महिला निगम की सीढ़ी पर पर बैठी है और उसके हाथ में आग है। शाम ढलते ही वह निगम में घूमने लग रही है। रात में अजीबो-गरीब आवाज भी सुने जाने की बात कही गई।

निगम के वरीय अधिकारी ने भूत की मौजूदगी की अनुभूति की

इन तमाम बातों को बल तब मिल गया, जब निगम के वरीय अधिकारी ने भूत की मौजूदगी अनुभूति की। साहब भागे-भागे मेयर के पास गए और निगम में भूत होने की बात कही। उनका कहना था कि निगम में पूजा-पाठ कराने की जरूरत है। साहब की तरह ही डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि राज आनंद ने भी भूत की मौजूदगी महसूस की। इस स्थिति में निगम में महामृत्युंजय यज्ञ कराने का निर्णय किया गया है। जल्द ही डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि राज आनंद इसे लेकर पंडित की राय लेंगे। फिलहाल क्या सत्य है, यह कोई नहीं जानता। पर भूत की मौजूदगी ने यहां भय का माहौल जरूर बना दिया है।
.
दो माह पहले सीसीटीवी में भूत रिकार्ड होने का दावा

भूत प्रकरण की जड़ में एक महिला की तस्वीर है। यह तस्वीर निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मेयर कक्ष के बाहर सीढ़ी पर यह महिला बैठी दिख रही है। इसके हाथ में कुछ है, जिससे तेज रोशनी निकल रही है। इस तस्वीर को डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि राज आनंद ने दो माह पूर्व सीसीटीवी में देखा था। उनका कहना है कि कैमरे में तस्वीर देखने के तुरंत बाद वह भाग कर सीढ़ी के पास भी पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई महिला नहीं थी।
.
... ताकि कम हो सके डर

भूत के डर को कम करने के लिए नगर निगम कार्यालय में हवन और महामृत्युंजय यज्ञ कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज आनंद ने शुक्रवार को बताया कि कार्यालय में भूत है या नहीं यह तो नहीं कह सकते, लेकिन कुछ न कुछ है। कर्मियों के डर को कम करने और बुरी आत्माओं को शांत करने के लिए महाकाल परिवार की ओर से हवन और महामृत्युंजय यज्ञ कराया जाएगा।

Source : -5916398.html

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages