राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की तर्ज पर औद्योगिक नगरी बोकारो और जमशेदपुर के बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। बोकारो में बीएसएल और जमशेदपुर के कंपनी एरिया समेत सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदपुर यूटिलिटी सर्विसेज कंपनी (जुस्को) बिजली वितरण करती है। जुस्को टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। नई बिजली दर को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है।1आयोग के सदस्य सचिव एके मेहता ने बताया कि दोनों विद्युत लाइसेंसी के अलावा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कमांड एरिया वाले जिलों के लिए डीवीसी के नए टैरिफ पर यह प्रभावी होगा। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद सब्सिडी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सब्सिडी प्रस्ताव राज्य बिजली वितरण निगम के प्रस्ताव के अनुरूप होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बढ़ी हुई दर पर 90 फीसद तक की सब्सिडी बिजली उपभोक्ताओं को दी है।1राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की तर्ज पर औद्योगिक नगरी बोकारो और जमशेदपुर के बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। बोकारो में बीएसएल और जमशेदपुर के कंपनी एरिया समेत सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदपुर यूटिलिटी सर्विसेज कंपनी (जुस्को) बिजली वितरण करती है। जुस्को टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। नई बिजली दर को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है।1आयोग के सदस्य सचिव एके मेहता ने बताया कि दोनों विद्युत लाइसेंसी के अलावा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कमांड एरिया वाले जिलों के लिए डीवीसी के नए टैरिफ पर यह प्रभावी होगा। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद सब्सिडी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सब्सिडी प्रस्ताव राज्य बिजली वितरण निगम के प्रस्ताव के अनुरूप होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बढ़ी हुई दर पर 90 फीसद तक की सब्सिडी बिजली उपभोक्ताओं को दी है।1
Wednesday, 13 June 2018
बोकारो में भी बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment