इस्लामिक देश भी कहते हैं, भारत में नरेंद्र मोदी जरूरी : रविशंकर - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Monday, 4 June 2018

इस्लामिक देश भी कहते हैं, भारत में नरेंद्र मोदी जरूरी : रविशंकर

रांची : केंद्रीय सूचना, प्रौद्योगिकी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि सरकार के सभी मंत्री देश की जनता से डिजिटली और फिजिकली दोनों तरह से जुड़े रहें। पीएम मोदी ग्लोबल लीडर बन गए हैं। उन्होंने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। उनकी सभी जगह सुनी जाती है। इस्लामिक देश भी कहते हैं कि भारत में नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। हमने पाकिस्तान को विश्व में अलग-थलग कर दिया है। कश्मीर में पहली गोली हमारे ओर से नहीं चलेगी, लेकिन उधर से गोली चली तो फिर मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमें कश्मीर का दिल जरूर जीतना है, इसलिए सीज फायर किया है, लेकिन आतंकवादियों के लिए सीज फायर नहीं हैं। उन्हें ढूंढकर मारा जा रहा है। रविशंकर प्रसाद सोमवार को डोरंडा स्थित वन भवन के सभागार में बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोल रहे थे।

from Jagran Hindi News - jharkhand:ranchi https://ift.tt/2JtEEd4

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages