संवाददाता साहेबगंज : सूबे में हो रही दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सभी पार्टियों ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जिला जनसम्पर्क कार्यालय को भेजा है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ,अर्जुन मुण्डा , विद्युतवरण महतो , समीर उरांव, सत्येन्द्र तिवारी, आदित्य साहू , प्रदीप वर्मा, धर्मपाल सिंह , सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझ , सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, नीलकंठ सिंह मुण्डा, सीपी सिंह, लुईस मरांडी , रामचन्द्र चंद्रवंशी, सरयू राय , राज पलिवार , नीरा यादव , अमर कुमार बाउरी , रणधीर सिंह, रवीन्द्र राय, बीडी राम, बिरंची नारायण, गणेश मिश्र व कमाल खां शामिल हैं। वहीं भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रमंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें संथाल परगना की जिम्मेदारी प्रवीण प्रभाकर , कोल्हान की जिम्मेदारी जे बी तुबिद , उत्तरी छोटानागपुर की जिम्मेदारी दीनदयाल वर्णवाल , दक्षिण छोटानागपुर की जिम्मेदारी प्रतुल शाहदेव एवं पलामू प्रमंडल की जिम्मेदारी राजेश शुक्ला को दी है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में झारखण्ड प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावे 33 नाम शामिल हैं। प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार , आलमगीर आलम , उमंग सिंघार , मैनूल हक , सुबोध कांत सहाय , प्रदीप बलमुचू , राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुखदेव भगत , फुरकान अंसारी , चन्द्रशेखर दुबे , मन्नान मल्लिक , जयप्रकाश गुप्ता , कालीचरण मुंडा , रवीन्द्र सिंह , बेंजामिन लकड़ा , सहित मोर्चा एवं विभाग के प्रदेश अध्यक्षगण शामिल हंै।
Tuesday, 12 June 2018
मुख्यमंत्री स्टार प्रचारकों की लिस्ट में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
No comments:
Post a Comment