करोड़ों में खेल रहे हैं प्रोजेक्ट क्षेत्र में सक्रिय टीएसपीसी सदस्य - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Saturday, 2 June 2018

करोड़ों में खेल रहे हैं प्रोजेक्ट क्षेत्र में सक्रिय टीएसपीसी सदस्य



खुफिया विभाग ने निकाला है ब्योरा, किस उग्रवादी के पास कितनी संपत्ति, चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट का मामला।
राज्य ब्यूरो, रांची : चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली प्रोजेक्ट में सक्रिय तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्य लेवी व अवैध वसूली से करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं। हाल ही में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हुई खुफिया जांच में इसका खुलासा हुआ है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में टीएसपीसी के 16 उग्रवादियों की अकूत संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। इसमें सुझाव दिया गया है कि ऐसे उग्रवादियों के विरुद्ध यूएपीए की धाराओं में नई प्राथमिकी दर्ज कर अवैध तरीके से जुटाई गई संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। बेहतर होगा कि इनके मामले की जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंपा जाए।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार टीएसपीसी सदस्य व उनकी संपत्ति
- सुभान मियां : सीसीएल का चालक है और टंडवा के कामता का निवासी। इसपर पूर्व में सिमरिया, टंडवा व बालूमाथ थाने में केस दर्ज है। इसके पास कामता में एक करोड़ का घर, आम्रपाली में एक लोडर, एक टाटा पोकलेन, एक स्कार्पियो है। रांची के कटहलमोड़ के समीप 15 डिसमिल जमीन है।
- बिंदू गंझू उर्फ बिंदेश्वर गंझू : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव का रहने वाला है। टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के साथ वसूले गए लेवी के पैसे से एक लोडर, पैतृक गांव होन्हे में 50 लाख का घर, हजारीबाग के आर्या नगर में डेढ़ कट्ठा जमीन पर निर्माणाधीन तीसरा तल्ला मकान है। इसने अपनी बहन सुगीया देवी के नाम पर टंडवा के किशुनपुर में टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ पर 80 डिसमिल जमीन खरीदा है। जिसकी कीमत 50 लाख बताई गई है।यह भी पढ़ें
- आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू : चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के पोखानी चौक का निवासी है। टीएसपीसी का रिजनल कमांडर है। इसके पास दस हाइवा, पांच लोडर, 10 बारह चक्का ट्रक है। टंडवा थाना क्षेत्र स्थित किशुनपुर में ढाई एकड़ जमीन लेकर टाटा मोटर व‌र्क्स शॉप व रेस्टोरेंट है। टंडवा, हजारीबाग में बड़े भूखंड व रांची में एक फ्लैट है।
- मुकेश गंझू : चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के कुटिल गांव का निवासी है। टीएसपीसी में रिजनल कमांडर है। इसके पास लावालौंग कस्तूरबा विद्यालय के पास नया घर व मार्केट, सदर थाना झुमरा मुहल्ले में नया घर, पेट्रोल पंप व टीओपी के समीप जमीन लेकर 20 लाख की लागत से बना हुआ घर है।
- भीखन गंझू : चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र के बंटी का निवासी है। यह सीसीएलकर्मी है। कोल ट्रांसपोर्टिग का भी काम करता है। पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित बेती में मकान व ट्रक है।
- भगत जी उर्फ ब्रह्मादेव गंझू उर्फ दुबे जी : टीएसपीसी में सब जोनल कमांडर है। लातेहार जिले के बालूमाथ में ब्लॉक के पीछे 20 लाख की लागत से मकान, दो लोडर, दो जेसीबी भी है। इसके अलावा सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातू में चार एकड़ जमीन है।
- प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांग कला का निवासी है। वर्ष 2008 से पथ निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग में निबंधित ठेकेदार रहा है। दो ट्रैक्टर व एक स्कार्पियो पहले से था। वर्तमान में पांच ट्रक खरीदा।
- पंकज साव : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के बारा का रहने वाला है। इसकी बड़ी बहन टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की तीसरी पत्नी है। पंकज के पास एक स्कार्पियो है।
- विजय साव : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांगखुर्द का निवासी है। इसने लेवी की राशि से चार ट्रक, एक पेलोडर, एक स्कार्पियो व हजारीबाग के पंचशील कॉलोनी में ढाई कट्ठा का दो प्लॉट है। अपनी एक बेटी की शादी की, जिसमें करीब 20 लाख रुपये खर्च किया।
- परमेश्वर गंझू : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र सोपारम टोली हुंबी का रहने वाला है। इसके पास गाड़ीलौंग में दो कट्ठा जमीन है, जिसपर दो मंजिला मकान है। इसके पास एक पोकलेन, तीन जेसीबी, 12 ट्रक व दो लोडर है।
- अर्जुन गंझू : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के सोपारम टोला हुंबी का रहने वाला है। इसने मिश्रौल गांव के समीप एक एकड़ का भूखंड खरीदकर 50 लाख का घर बनाया है। इसके पास एक लोडर, दो हाइवा, एक पोकलेन, दो पानी टैंकर और तीन 12 चक्का ट्रक है।
- महेश वर्मा : टंडवा के विंगलात का नविासी है। इसके पास एक जेसीबी, दो लोडर, पांच ट्रक व रांची में एक फ्लैट है।
- सूरज उरांव : टंडवा के उडसू का रहने वाला है। इसके पास उडसू में 50 लाख का फ्लैट, एक लोडर व एक बोलेरो है।
- बिंदू गंझू का सहयोगी सुबोध सिंह के नाम पर पांचवा मुहल्ला धंगरटोली चतरा में एक मकान व मन्नू जायसवाल के नाम पर चतरा में निवेश।
- प्रदीप वर्मा : टंडवा के सरनदाग का रहने वाला है। इसके पास सेरनदाग बाजार में दो फ्लैट, दो लोडर व पांच ट्रक है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages