रांची : भाकपा माले के विधायक राजकुमार यादव को पार्टी में सभी पदों पर फिर से बहाल कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में उन्हें पार्टी ने सभी पदों से मुक्त कर दिया था। मामले की जांच के लिए केंद्रीय स्तर पर कमेटी बनी थी। जांच रिपोर्ट में क्लीनचिट मिलने के बाद राजकुमार यादव पार्टी में पूर्व की तरह सभी पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जानकारी पार्टी महासचिव दीपांकर भंट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।from Jagran Hindi News - jharkhand:ranchi https://ift.tt/2J9hfKO
No comments:
Post a Comment