पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों में मुठभेड़, एक महिला नक्सली गिरफ्तार
सिमडेगा (झारखंड)। बानो थाना क्षेत्र के बिरहुली जंगल में शुक्रवार की दोपहर पुलिस और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नक्सलियाें के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 50-50 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस का दावा है कि उनकी फायरिंग में दो नक्सलिया को गोली लगी है। इधर, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चलाकर एक महिला नक्सली पूनम टोपनो को गिरफ्तार किया है।
80 जिंदा गोलियां बरामद
महिला नक्सली पूनम टोपनो गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा गांव की रहने वाली है। पुलिस ने घटनास्थल में सर्च अभियान चलाकर दो पिस्तौल, छह मोबाइल, 80 जिंदा गोलियां और नक्सलियों के आधा दर्जन पिट्ठू बैग बरामद किए हैं। एसपी संजीव कुमार ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

No comments:
Post a Comment