साइक्लोन के कारण झारखण्ड ,बिहार ,ओड़िसा और पश्चिम बंगाल में मौसम ख़राब - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Saturday, 31 March 2018

demo-image

साइक्लोन के कारण झारखण्ड ,बिहार ,ओड़िसा और पश्चिम बंगाल में मौसम ख़राब

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 से लेकर अगले 2 -3 दिनों तक आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का पुर्वनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन के कारण झारखण्ड ,बिहार ,ओड़िसा और पश्चिम बंगाल में मौसम ख़राब रहने की संभावना है।
18485299_936777726480329_1350933405041307688_n

45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने जारी पुर्वनुमान में राज्य के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 45 -55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है। विभाग के मौसम वैज्ञानिक आर एस शर्मा ने कहा है कि झारखंड साइक्लोन के असर के कारण थंडरिंग के साथ साथ हल्की बारिस हो सकती है।उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में सामान्य हवा की गति से तेज हवाएं चल सकती है। हवा की गति 45 से 55 किलोमीटर की रफ़्तार की हो सकती है जो सामान्य हवा की गति से काफी जयादा है। जिसका से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।
राज्य के कौन कौन जिले होंगे प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को साहेबगंज ,गोड्डा ,पाकुड़ ,दुमका ,देवघर ,जामताड़ा ,गिरिडीह ,धनबाद ,कोडरमा ,बोकारो , बोकारो ,चतरा ,रामगढ़ ,रांची और ईस्ट सिंघभूम और 1 मार्च को रांची समेत खूंटी ,खरसांवा -सरायकेला, हजारीबाग , दुमका ,देवघर ,जामताड़ा, गिरिडीह ,धनबाद ,बोकारो मौसम ख़राब रहने के अनुमान है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages