महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने की थी योजना, 12 महिलाएं हिरासत में - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Tuesday, 6 March 2018

demo-image

महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने की थी योजना, 12 महिलाएं हिरासत में

गुमला (झारखंड)। डुमरी थाना क्षेत्र के कटइटोली गांव में रविवार की शाम करीब 30 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने की कोशिश मामले में पुलिस ने सोमवार को 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 12 महिलाएं हैं और एक पुरुष। एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि इनमे से 10 पर नामजद एफआईआर है। पुलिस जांच के बाद उन दसों आरोपियों को जेल भेजेगी। दरअसल, अवैध संबंध के चक्कर में ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को यह सजा देनी चाही थी। पर ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और महिला को थाने ले आई।
grl


क्या है मामला
-पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के निचितपुर गांव की रहने वाली है। उसका विवाह कटाई टोली गांव के युवक से हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, परंतु महिला का इसी गांव के अरुण मौसम तिग्गा के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध था। गांव में कई बार ग्रामीणों ने बैठक कर महिला व अरुण को चेतावनी दी थी।

निर्वस्त्र कर घूमाने की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस
-रविवार को गांव में बैठक कर महिलाओं ने एक बार फिर से महिला को चेताया। लेकिन वह ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद महिलाओं ने आक्रोशित हो कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसे गांव में घूमाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से महिला को मुक्त कराया।

अरुण भी हिरासत में
-महिला बल ने उसे कपड़े पहना कर अपने संरक्षण में लेकर थाना आई। पुलिस ने अरुण को भी हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरा विवाह किया था। मगर उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वह भी मायके भाग गई है। जिसके बाद वह महिला को अपने झांसे में ले रखा था।

एफआईआर में कहा- अरुण के साथ संबंध नहीं है अवैध, कोर्ट मैरिज की है

-पीड़ित महिला ने एफआईआर में घटित घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि उसने अरुण मौसम तिग्गा के साथ जुलाई 2017 में गुमला में कोर्ट मैरिज किया है। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहते आ रहे हैं। इससे पूर्व उसकी दो शादी हो चुकी है। पहले पति से एक लड़का व दूसरे पति से एक लड़की है। अरुण मौसम तिग्गा भी पूर्व में दो शादी कर चुका हैं। महिला के अनुसार, गांव की महिलाएं अवैध संबंध का आरोप लगाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages