धनबाद : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रात भर हुई पार्टी, सुबह ऐसे मिली लाशें - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Wednesday 4 October 2017

धनबाद : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रात भर हुई पार्टी, सुबह ऐसे मिली लाशें


धनबाद (झारखंड)।यहां के बरवाअड्‌डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा में बुधवार की सुबह एक घर से तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर में बीती रात बर्थडे पार्टी चली थी। रात में सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर पत्नी, बेटे और बेटी की लाश मिली। सभी की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के बाद से महिला का पति भैरव दशम लापता है। पुलिस को भैरव पर ही हत्या का शक है।

- घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के सिटी एसपी पीयूष पांडेय और डीएसपी मुकेश महतो मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन की।

- सिटी एसपी ने बताया कि भैरव ने बीती रात अपने बेटे अभय का बर्थडे मनाया था। अभय की भी हत्या कर दी गई है।

- रात दो बजे तक यह बर्थडे पार्टी चली थी। घटना के बाद से मृतक महिला का पति भैरव दसौंधी लापता है।

- पुलिस ने कमरे से एक चिट्‌ठी भी बरामद की है। इसमें पहले से चल रहे एक केस में गवाही देना बंद करने की धमकी भैरव के पिता को दी गई है। भैरव के बहन की पहले ही हत्या हो चुकी है।

- जहां यह वारदात हुई उस बिल्डिंग में पांच परिवार रहता है। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वे भी कुछ नहीं बता पाए। पुलिस के अनुसार उन्हें भी सुबह ही सारी जानकारी मिली|

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages