झारखंड के बोकारो जिले में बने एक कुंड के नजदीक ताली बजाने पर पानी में हलचल पैदा हो जाती है। ऐसा लगता है मानो किसी बरतन में पानी उबल रहा हो। लोगों की मान्यता है कि इस पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। हालांकि, आजतक भू-वैज्ञानिक भी इसका राज नहीं सुलझा पाए हैं।
.
- बोकारो से 27 किमी दूर स्थित दलाही नामक इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है।
- लोगों का मानना है कि इसमें नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं। साथ ही मन्नतें भी पूरी होती हैं।
- कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक छोटी नाले से होते हुए गरगा नदी में मिलता है। इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है।
.
वैज्ञानिक बताते हैं ये वजह
- भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी जगहों पर पानी का तापमान हमेशा एक-सा ही होता है। अगर इस पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है। वहीं, ताली बजाने से ध्वनि तरंगों की वजह से पानी पर असर तो होता है, लेकिन नीचे से ऊपर कैसे आता है यह पता करना होगा।
.
उमड़ते हैं हजारों लोग
- वर्ष 1984 से यहां हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं।
- कुंड के पास दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है। यहां हर रविवार लोग पूजा करने पहुंचते हैं।
- पर्यटन विभाग ने इसकी दीवार बनवाई। इसके बाद इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।
Tuesday, 13 June 2017
यहाँ ताली बजाने पर कुंड से निकलता है पानी का फव्वारा, आज तक नहीं सुलझा राज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
TMC supremo Mamata Banerjee was Wednesday sworn-in as the chief minister of West Bengal for the third consecutive term after a massive win i...
No comments:
Post a Comment